सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस
07-Sep-2025 06:06 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज जिले के खगड़ा रेड लाइट एरिया के वार्ड नंबर 33 में रविवार को हुई चोरी के एक मामले में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मियों को चोटें आईं, जबकि एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ धक्का-मुक्की और झाड़ू-चप्पल से मारपीट की गई है। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस को चोरी के एक मामले में संदिग्धों की तलाश में खगड़ा रेड लाइट क्षेत्र में छापेमारी के लिए भेजा गया था। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपियों और उनके परिजनों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी गाड़ी पर भी हमला किया। पुलिस वाहन का गेट खोलकर एक पुलिसकर्मी को बाहर निकाला गया और उसकी पिटाई की गई। स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी की गई और उसे झाडू-चप्पल से मारा गया।
एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और एक आरोपी को हिरासत में लिया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।SP सागर कुमार महिलाओं एवं बच्चों द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में मामूली नोंक झोंक हुआ है। मौके से 1 महिला को डिटेन किया गया है, पूछताछ जारी है।
एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस ने चोरी के मामले में के आरोपी कादिर के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी। बताया कि हमे जानकारी मिली कि कादिर और उसका परिवार शराब और स्मैक की तस्करी में शामिल है। मौके पर पहुंचते ही उसके परिजनों ने महिला पुलिस पदाधिकारी पुष्पांजलि भारती पर झाडू, लाठी से हमला कर दिया। जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो