पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी
25-Jun-2025 04:26 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: राजधानी पटना के खुसरूपुर में निगरानी विभाग की टीम ने घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ अरेस्ट किया है। बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका को निगरानी की टीम ने 3400 रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
दऱअसल, पटना के खुसरूपुर बाल विकास परियोजना कार्यालय में तैनात महिला पर्यवेक्षिका राजश्री कुमारी पोषाहार वाउचर के एवज में आंगनबाड़ी सेविका से पैसों की डिमांड की थी। आंगनबाड़ी सेविका ने निगरानी में इसको लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। निगरानी ने जांच में आरोप को सही पाया और घूसखोर को अरेस्ट करने की रणनीति तय की।
बुधवार को निगरानी विभाग की टीम खुसरूपुर बाल विकास परियोजना के कार्यालय में पहुंची और घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही महिला पर्यवेक्षिका राजश्री कुमारी रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और घूसखोर महिला पर्यवेक्षिका को रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ ले गई।