Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
06-Mar-2026 01:30 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना में शराब और अवैध हथियार के कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। दीघा थाना पुलिस ने लक्ष्मीनिया गली के एक खटाल में छापेमारी के दौरान शराब के साथ ही दो अवैध राइफलें बरामद कीं और चार तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकुश उर्फ रौशन, गुड्डू, श्रवण और मनोज कुमार शामिल हैं। सभी मूल रूप से नटका दियारा के रहने वाले हैं और वर्तमान में दीघा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गली में रहते थे।
दीघा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग खटाल की आड़ में अवैध शराब का कारोबार चला रहे थे। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम बनाकर कार्रवाई की गई। मुख्य सरगना अंकुश उर्फ रौशन के नेतृत्व में यह गिरोह शराब बिक्री में बाधा डालने वाले लोगों को डराने-धमकाने और आपराधिक घटनाएं अंजाम देने के लिए हथियार का इस्तेमाल करता था। इसी उद्देश्य से खटाल में बोरे में छिपाकर दो राइफलें रखी गई थीं।
पुलिस ने बताया कि छापे के दौरान 19 बोतल अंग्रेजी शराब और एक लीटर देसी शराब के साथ दो राइफलें बरामद हुई हैं। बरामद शराब और हथियार को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार तस्करों के आपराधिक इतिहास और उनके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इलाके में शराब और हथियार का खेल चल रहा था। कुछ लोगों का यह भी आरोप है कि नियमित कार्रवाई न होने के कारण अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से जारी था।
बिहार में शराबबंदी कानून 2016 से लागू है। राज्य की सीमा में शराब का उत्पादन, भंडारण, लाना-ले जाना, बेचना या पीना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर हथियार के बल पर शराब का धंधा चलाते हैं। राज्य में अब तक लाखों लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, लाखों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, और बड़ी संख्या में लोगों को जेल भेजा गया है। साथ ही हजारों गाड़ियों को जब्त कर नीलाम किया गया है।