किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
07-Mar-2026 07:00 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के एक पूर्व विधायक जी के साथ तो गजब ही हो गया। जिसे सुनने के बाद आपको भी हैरानी होगी। मामला ऐसा है कि जब वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने गए हुए थे, उसी दौरान पीछे से चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया और आराम से कैश, गहने और जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए।
यह पूरी घटना पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के सहदेव महतो मार्ग की है। यहां जदयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के फ्लैट में शुक्रवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया और अंदर घुसकर सामान पर हाथ साफ कर दिया।
दरअसल, होली के त्योहार के चलते प्रभात रंजन सिंह का परिवार उनके पैतृक गांव बगहा गया हुआ था। वहीं खुद पूर्व विधायक पटना में आयोजित जदयू की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह सीधे अपने फ्लैट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक में शामिल होने के लिए निकल गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया।
जब बैठक खत्म होने के बाद प्रभात रंजन सिंह अपने फ्लैट पर लौटे तो उन्हें कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। घर का दरवाजा देखते ही उन्हें पता चल गया कि कुछ ठीक नहीं है, क्योंकि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर साफ हो गया कि चोर घर में घुसकर चोरी कर चुके हैं।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोर करीब 50 हजार रुपये नकद, कुछ सोने-चांदी के गहने और कई जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए हैं। प्रभात रंजन सिंह के मुताबिक चोरी में उनके बेटे की मार्कशीट, जमीन की डीड, पेंशन से जुड़े कागजात और बैंक पासबुक जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब हैं।
पूर्व विधायक का कहना है कि चोरों ने बहुत ही सोच-समझकर इस वारदात को अंजाम दिया है। ऐसा लगता है कि उन्हें पहले से पता था कि घर में कोई मौजूद नहीं है। घर खाली होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौका देखकर ताला तोड़ा और आराम से घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और जो भी कीमती सामान और जरूरी कागजात मिले, उन्हें लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही शास्त्रीनगर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा सकें।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यही सामने आया है कि चोरों ने घर खाली देखकर ही इसे निशाना बनाया। फिलहाल आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।