मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Feb-2025 09:16 PM
By BADAL ROHAN
Patna Crime News: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी का है जहां गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कप मच गया। गोली लगने से दो लोग घायल हो गये हैं। दोनों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
पटना सिटी इलाका इन दिनों अपराधियों का गढ़ बना हुआ है। अपराधी बेखौफ होकर लगातार गोलीबारी की घटना का अंजाम दे रहे हैं। मामला खाजेकला थाना क्षेत्र के लाला टोली इलाके का है जहां दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद एक पक्ष के पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए PMCH भेजा गया।
वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों की पहचान इलाके का रहने रविन्द्र और अरविंद के रूप में किया है। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान पर हत्या की साजिश का मामला दर्ज किया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मौके पर डॉग स्क्वायड और FLS की टीम को बुलाया गया है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।