ब्रेकिंग न्यूज़

Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश

Home / crime / Bihar News: बिहार में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने जमकर...

Bihar News: बिहार में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Bihar News: मुजफ्फरपुर के पटसारा में बुजुर्ग शंकर पासवान की मौत। ग्रामीणों ने राजद को वोट नहीं देने पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस का कुछ और ही है कहना..

09-Nov-2025 08:01 AM

By First Bihar

Bihar News: मुजफ्फरपुर के हत्था थाना क्षेत्र के पटसारा गांव वार्ड नंबर-12 में करीब 70 वर्षीय शंकर पासवान की मारपीट के दौरान मौत हो गई है। देखते ही देखते गांव में इस हत्या की खबर फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


ग्रामीणों और मृतक के पड़ोसियों का दावा है कि शंकर पासवान ने इस चुनाव में राजद को वोट नहीं दिया था, इसलिए गांव के ही रमेश राय के परिवार वालों ने उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था। परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को आरोपित रमेश राय के दरवाजे पर रखकर पूरे परिवार की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया है।


इसकी सूचना मिलते ही पूर्वी डीएसपी-2 मनोज कुमार सिंह कई थानों की पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों की मदद से किसी तरह स्थिति को शांत कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। आरोपित रमेश राय की पत्नी को महिला पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में लेकर थाने लाया गया। माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पुलिस गांव में कैंप कर रही है।


मनोज कुमार सिंह ने राजनीतिक हत्या की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा है कि पत्ता तोड़ने के छोटे-मोटे विवाद में झगड़ा हुआ, मारपीट हुई और उसी क्रम में मौत हो गई। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक न तो राजनीतिक हत्या का कोई सबूत मिला है और न ही परिजनों ने लिखित आवेदन दिया है। माहौल पूरी तरह शांत है।


रिपोर्टर: मनोज