मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Mar-2025 09:58 AM
By Dhiraj Kumar Singh
Bihar Crime : जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के मोहली गढ़ गांव में सोमवार के सुबह निजी जमीन पर बांस काटने को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को लोहे के रॉड से सिर पर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अभिषेक गौरव ने प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए इन्हें पटना रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के मोहली गढ़ निवासी शंकर मंडल और उसकी पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। घायल अनीता देवी ने बताया कि उसके पति सोमवार को अपने जमीन पर लगे बांस को काट रहे थे। तभी उसके भैंसुर राजेंद्र मंडल और उसका पुत्र गुंजन मंडल, मिथिलेश मंडल के द्वारा उसके पति पर लोहे के रॉड़ और लाठी -डंडे से सिर पर हमला कर दिया।
जब वह अपने पति को बचाने गई तो सभी ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें दोनों घायल होकर गिर पड़े। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनो घायलों को इलाज के लिए पहले गिद्धौर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दोनों के सिर पर गंभीर चोट आने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। गिद्धौर थानाध्यक्ष सरबजीत कुमार ने बताया कि पूरे मामले कि जांच की जा रही है और इस बारे में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।