ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Encounter in Patna: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दारोगा को...

Encounter in Patna: पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, दारोगा को लगी गोली; दो बदमाश ढेर

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में एक दारोगा को गोली लगी है जबकि दो बदमाश मारे गए हैं.

07-Jan-2025 09:04 AM

By FIRST BIHAR

Encounter in Patna: राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके से सामने आया है, जहां सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। 


इस मुठभेड़ के दौरान दौरान गौरीचक थाने के दारोगा विवेक कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एम्स पटना में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जवाबी कार्रवाई में मारे गए अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी पश्चिमी मौक़े वारदात पर पहुंच गये हैं। 


पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस की टीम 6 अपराधियों की तलाश में हिंदूनी इलाके में छापेमारी कर रही थी। पीछा करने के दौरान अपराधियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को मार गिराया। मारे गए अपराधियों की पहचान नालंदा जिले के निवासी के रूप में हुई है।


पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चार अपराधी भागने में सफल हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने बड़ी संख्या में गोलियों के खोखे और कई पिस्तौल बरामद किए हैं।