ब्रेकिंग न्यूज़

lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!

Home / crime / Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने घर...

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाकर ले ली जान

Bihar Crime News: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

02-Feb-2026 12:53 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे छौराहा पोखरा के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 


मृतक की पहचान कठइया बिशनपुरवा वार्ड संख्या-7 निवासी राकेश सिंह के 22 वर्षीय पुत्र रितिक राज उर्फ सचिन राज के रूप में हुई है। मृतक की मां मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि विवेक पटेल और अमित सिंह बर्थडे पार्टी के बहाने उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। 


लौटने के दौरान विवेक पटेल, अमित सिंह, मुकेश सिंह और नवनीत सिंह ने मिलकर रितिक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजनों का दावा है कि युवक को गोली मारी गई है।


बताया जा रहा है कि रितिक अपने घर का इकलौता बेटा था और सोमवार से उसकी इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली थी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया