ब्रेकिंग न्यूज़

प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर

Home / crime / निगरानी की गिरफ्त में आई बिहार की भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी, रिश्वत...

निगरानी की गिरफ्त में आई बिहार की भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी, रिश्वत लेते रंगेहाथ हुई अरेस्ट

Bihar News: नालंदा में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस एक्शन के बाद हड़कंप मच गया है.

20-Mar-2026 01:34 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक भ्रष्ट महिला पंचायती राज पदाधिकारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी को नालंदा के नगर नौसा प्रखंड में पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर तैनात अनुष्का कुमारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और पटना से निगरानी की टीम नालंदा पहुंची और भ्रष्ट महिला अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।


जैसे ही पंचायती राज पदाधिकारी अनुष्का कुमारी रिश्वत के पैसे ले रही थी, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया रिश्वत के पैसों के साथ उसे रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई, जहां आरोपी महिला अधिकारी को स्पेशल निगरानी कोर्ट में पेश करेगी।