ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / crime / बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दुकान में घुसकर दवा कारोबारी पर की...

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: दुकान में घुसकर दवा कारोबारी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने दवा दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। दवा कारोबारी बाल-बाल बचा, इलाके में दहशत।

26-Dec-2025 01:46 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिसिया इकबाल को चुनौती दी है। ताजा मामला जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र स्थित बलथी चौक का है, जहां शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने एक दवा दुकान पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की। इस हमले में दवा व्यवसायी विजय शर्मा बाल-बाल बच गए, लेकिन घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।


पीड़ित व्यवसायी विजय शर्मा ने बताया कि वे अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे। अपराधियों ने जैसे ही हथियार निकाला, विजय शर्मा की नजर उन पर पड़ गई। खतरे को भांपते हुए वे तुरंत काउंटर के नीचे छिप गए। अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाई और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। व्यवसायी के अनुसार, अपराधी लूटपाट की नियत से आए थे, लेकिन आसपास भीड़ होने के कारण वे केवल फायरिंग करके भाग निकले।


वारदात की सूचना मिलते ही राजेपुर थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक खोखा बरामद किया है। राजेपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने दवा काउंटर पर गोलीबारी की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।


घटना के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेराबंदी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही जिले के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।