पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त देश के कौन-कौन से राज्यों में अलग धर्मांतरण कानून! और कहां मिलती है सबसे कड़ी सजा, जानें यहाँ Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार...
14-Mar-2026 11:51 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सदर थाना क्षेत्र के पताही (धोबी टोला) में एक युवक की हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय दिलीप साह के 32 वर्षीय पुत्र पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी टाउन-2 विनीता सिन्हा और सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया।
मृतक की पत्नी चंचल देवी ने सीधा आरोप लगाया है कि पुतुल की हत्या पैसे के विवाद में की गई है। चंचल के मुताबिक, पुतुल ने हर्ष नामक एक युवक से करीब दो लाख रुपये कर्ज लिए थे, जिसे लेकर हर्ष उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना वाली रात पुतुल अपनी बीमार दादी को ससुराल छोड़कर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे आखिरी बार उसकी बात पत्नी से हुई थी। पत्नी का दावा है कि रास्ते में हर्ष से उसकी बातचीत हुई थी और उसी ने साजिश के तहत पुतुल की हत्या कर दी।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पुतुल शराब के अवैध कारोबार से जुड़ा था। सदर थाने में उसके खिलाफ मद्यनिषेध अधिनियम के तहत कई मामले पहले से दर्ज हैं। हैरानी की बात यह है कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से भी शराब बरामद की गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि क्या यह हत्या केवल पैसे के लेनदेन का नतीजा है या शराब सिंडिकेट के आपसी रंजिश का परिणाम।
पुतुल की मौत के बाद उसके तीन छोटे बच्चों और पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका बड़ा बेटा महज 6 साल का है, जबकि दो बेटियां 5 और 3 साल की हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम ने कई अहम सबूत जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।