ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: दो धूर जमीन के लिए भाई का कत्ल, पत्नी समेत...

Bihar Crime News: दो धूर जमीन के लिए भाई का कत्ल, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, महज दो धूर जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल कर दिया गया.

16-Jun-2025 12:04 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, महज दो धूर जमीन के लिए रिश्ते का कत्ल कर दिया गया। घटना बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में शुक्रवार की रात की है। छोटे भाई ने जमीन के विवाद में 39 वर्षीय बड़े भाई मुकेश पटेल की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। इस घटना में आरोपी रितेश पटेल और उसकी पत्नी संध्या देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि रितेश की मां फरार है। 


सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। मामले के संबंध में डीएसपी पश्चिमी-2 ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच सदस्यीय पुलिस टीम का गठन किया गया था। घटना के 24 घंटे बाद हत्या का खुलासा कर लिया गया। पुलिस के पूछताछ दौरान रितेश कुमार ने बताया कि बड़े भाई मुकेश पटेल से दो धुर जमीन के लिए विवाद था। 


वहीं, घटना के बारे में मुकेश की पत्नी सविता देवी ने मेडिकल ओपी में बयान दर्ज कराया था, जिसमें रितेश पटेल, उसकी पत्नी संध्या देवी, राधा देवी, अरविंद पटेल समेत छह लोगों को नामजद किया था। वारदात के बाद दोनों जैतपुर इलाके में बहनोई के घर छिपे थे। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जमीन के लिए रिश्ते के कत्ल की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


DSP का कहना है कि ने बताया कि शुक्रवार को दिन में मुकेश के पिता सुभाष पटेल ने पंचायत बुलाई थी, लेकिन रितेश उसमें शामिल नहीं हुआ था। रात में कहीं से अचानक पहुंचा और बथान पर पिता के साथ बात कर रहे मुकेश के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, रितेश की मां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।