ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,...

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी पकड़े गए, इनके पास से अवैध हथियार बरामद। गिरफ्तार अपराधियों का संबंध हाल की लूट और छिनतई की घटनाओं से जुड़ा है।

01-Feb-2026 04:31 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले की मोतीपुर थाना पुलिस को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाइक पर सवार दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने बीते दिनों कांटी थाना क्षेत्र में हुई एक महिला से छिनतई की गुत्थी को भी सुलझा लिया है।


जानकारी के अनुसार, मोतीपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें जवानों ने खदेड़कर दबोच लिया।


गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद एक बैग से एक देसी कट्टा और दो पिस्टल बरामद हुए। इसके साथ ही पुलिस ने उनकी अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के ही पंकज कुमार और वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ कि ये दोनों अपराधी बीते दिन कांटी थाना क्षेत्र में एक महिला से हुई छिनतई की घटना में भी शामिल थे। पुलिस काफी समय से इन लुटेरों की तलाश कर रही थी।


मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार पंकज कुमार एक पेशेवर अपराधी है। उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और मुजफ्फरपुर के अलावा अन्य जिलों के थानों में भी उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।


डीएसपी ने बताया कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से इलाके में लूट और छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके गिरोह में और कौन-कौन से सदस्य शामिल हैं और इनके तार कहां तक जुड़े हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जल्द ही दोनों अपराध कर्मियों को पुलिस रिमांड पर लेकर कई कांडों में करेगी पूछताछ ।