ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर...

BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर में अकेली महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर सिर फोड़ा, पैर तोड़ा

मुजफ्फरपुर में महिला को घर में अकेला पाकर पड़ोसी ने गंदा काम करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो लोहा से सिर फोड़ दिया और पैर भी तोड़ दिया। उसके बाद से आरोपी फरार है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है।

01-Mar-2025 10:39 PM

By MANOJ KUMAR

BIHAR CRIME: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक अकेली महिला के साथ उसके पड़ोसी ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने लोहे के हथियार (लोहरा) से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और पैर भी तोड़ दिया। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता किराए के घर में अकेली थी, तभी उसका पड़ोसी जबरन घर में घुस आया। उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन महिला के विरोध करने पर उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद लोहे के हथियार से महिला का बायां पैर भी तोड़ दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।


पुलिस की कार्रवाई:

पीड़िता ने अहियापुर थाना में आवेदन दिया, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।यह घटना नारी सुरक्षा को लेकर एक गंभीर चिंता का विषय है, और उम्मीद है कि पुलिस शीघ्र कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार करेगी ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।