Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
07-Aug-2025 02:47 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोर वीवीआईपी हो गए हैं। अब चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर से एक ऐसी ही वारदात सामने आई है, जहां चोरी करने के लिए शातिर चोर स्कॉर्पियो से पहुंचे और पूरी एटीमएम मशीन को ही उखाड़कर अपने साथ लेकर चले गए। हमेशा की तरह सुशासन की पुलिस थाने में सोती रह गई औऱ उसे इसकी भनक तक नहीं लगी।
दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर ATM चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र के कुढ़नी ब्लॉक गेट के सामने स्थित इंडिया वन बैंक के ATM को चोर उखाड़ कर ले गए। घटना बुधवार देर रात की है, जब चोरों ने ATM मशीन को काटकर ले जाने की घटना को अंजाम दिया।
बताया जा रहा है कि ATM में करीब 3.3 लाख रुपये नकद थे, हालांकि अब तक अधिकारिक तौर पर चोरी गई राशि की पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना स्थानीय दुकानदारों के जरिए पुलिस को सुबह मिली, जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। सूचना मिलते ही तुर्की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम भी सबूत इकट्ठा करने में जुटी है।
ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोर काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। उन्होंने गैस कटर जैसे उपकरण से ATM काटा और उसे वाहन में लादकर फरार हो गए। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।
एसपी ने संदेह जताया कि यह संगठित गिरोह की करतूत है और मामले की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। इससे पहले 17 मार्च को भी ऐसी ही वारदात सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज स्थित आरके टावर में स्थित IDBI बैंक के ATM में हुई थी। उस दौरान गैस कटर से कैश बॉक्स काटने की कोशिश में ATM में आग लग गई थी, जिससे 4,33,400 नकद, ATM रूम और AC जलकर खाक हो गया था। उस घटना में भी काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार पांच अपराधियों ने रात 3:15 से 3:40 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया था। जांच में सामने आया था कि हरियाणा के एक गिरोह की संलिप्तता थी।