ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / crime / बिहार में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से दो शातिर बदमाश ढेर, STF का...

बिहार में पुलिस एनकाउंटर: गोली लगने से दो शातिर बदमाश ढेर, STF का एक जवान शहीद

Bihar Police Encounter: बिहार के मोतिहारी में देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश मारे गए, जबकि बिहार STF का एक जवान शहीद हो गया। चकिया थाना क्षेत्र में हुई इस एनकाउंटर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

17-Mar-2026 07:03 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Police Encounter: बड़ी खबर बिहार के मोतिहारी से आ रही है, जहां देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में गोली लगने से दो शातिर बदमाशों की मौत हो गई वहीं बिहार एसटीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। चकिया थाना क्षेत्र में देर रात हुई इस पुलिस एनकाउंटर के बाद हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने चकिया के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल नंबर से फोन कर धमकी दिया था। जिसके बाद बीती रात बिहार एसटीएफ और पुलिस की टीम उसके घर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।


इस दौरान एसटीएफ के जवान श्रीराम यादव को दो गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में मोतिहारी के रहमानिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बीच कुंदन ठाकुर और प्रियाशु दुबे नामक बदमाशों को पुलिस ने ढेर कर दिया। दोनों ने एसएचओ को फोन पर धमकाते हुए कहा था कि गुंडई पुलिस देखेगी और 15 पुलिस वालों की लाशें गिरेंगी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी से लेकर एसपी तक घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। शहीद हुए एसटीएफ जवान के परिजनों में कोहराम मच गया है। देर रात शहीद के परिजन अस्पताल पहुंचे और पूरा माहौल गमगीन हो गया।