ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / बाहुबली अनंत सिंह पर कई बार की गई हमले की कोशिश, सोनू-मोनू गैंग...

बाहुबली अनंत सिंह पर कई बार की गई हमले की कोशिश, सोनू-मोनू गैंग पहले भी रच चुका है साजिश

अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने हमला पहली बार नहीं किया है बल्कि इससे पहले 2017 और 2018 में भी किया गया और इस दौरान अनंत सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी लेकिन पुलिस ने हमला होने से पहले अपराधी को दबोच लिया था।

22-Jan-2025 10:33 PM

By First Bihar

Anant Singh: बुधबार 22 जनवरी को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस हमले में अनंत सिंह बाल-बाल बच गये। लेकिन उनका एक आदमी गोली लगने से घायल हो गया। अनंत सिंह पर सोनू-मोनू गैंग ने हमला पहली बार नहीं किया है बल्कि इससे पहले 2017 और  2018 में भी किया गया और इस दौरान अनंत सिंह की हत्या की साजिश रची गई थी लेकिन पुलिस ने हमला होने से पहले अपराधी को दबोच लिया था।


सबसे पहले यह समझते है कि अनंत सिंह पर आज हुए हमले में सोनू और मोनू गैंग का नाम आ रहा है। इस गैंग के बारे में जानते है। दरअसल सोनू और मोनू दोनों भाई है और मिलकर गैंग चलाते हैं। दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और समेत कई संगीन मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। इस गैंग के तार बिहार-यूपी-झारखंड-पश्चिम बंगाल और दिल्ली से भी जुड़ा हुआ है। दोनों भाईयों (सोनू-मोनू) के इस गिरोह का संबंध उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक रहे दिवंगत मुख्तार अंसारी से भी रहा है। 


बता दें कि अनंत सिंह पर 22 जनवरी 2025 दिन बुधबार को जानलेवा हमला किया गया। यह हमला कोई पहली बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार जानलेवा हमला किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 2017 में भी सोनू-मोनु गैंग का कुख्यात अपराधी मोनू सिंह ने 50 लाख रुपये की सुपारी अनंत सिंह की हत्या के लिए ली थी। तब सोनपुर में अनंत सिंह की हत्या की योजना बनी थी। अनंत सिंह की हत्या के लिए मुंगेर से 6 लाख में एके-47 खरीदी गयी थी। लेकिन वहां भी अनंत सिंह की हत्या करने में सफलता नहीं मिली। जिसके बाद फिर से हत्या की कोशिश की गयी। इस बार अनंत सिंह के साथ-साथ उनके करीबी मुखिया प्रत्याशी मणि सिंह की हत्या का प्लान था। लेकिन इससे पहले पुलिस ने मोनू और नीलेश को गिरफ्तार कर लिया। 


मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर बुधवार को जानलेवा हमले की बात सामने आई थी। मोकामा के पचमहला थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा गांव में गोलीबारी हुई थी। लेकिन इस मामले में अब खुद अनंत सिंह का बयान सामने आ गया है। अनंत सिंह ने मीडिया को बताया कि वो सोनू-मोनू से मिलने गये थे। जब उनका आदमी बुलाने गया कहा कि विधायक जी मिलने के लिए बुला रहे हैं। तभी इतना सुनते ही उधर से फायरिंग शुरू कर दी जिसमें मेरे आदमी को गोली लग गयी। वो बुरी तरह घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है। 


मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने आगे कहा कि सुबह कुछ लोग हमसे मिलने आए थे। वो कह रहे थे कि मेरे घर में ताला लगा दिया गया है। हमसे पैसे की मांग की जा रही है लेकिन इतना पैसा हम कहां से लाएंगे हमारी मदद कीजिए। तब मैंने कहा था कि तुम थाने पर जाओ और डीएसपी से मिलो। जब हमने गांव में फोन लगाया तो पता चला कि वो सही बोल रहा था। उसके घर में अभी भी ताला लगे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद हम खुद वहां गये और घर का ताला खोले। 


अनंत सिंह ने मीडिया को बताया कि मेरा आदमी सोनू से यह कहने गया कि विधायक जी मिलने के लिए बुला रहे हैं तो वह फायरिंग कर दिया। जिसमें मेरा आदमी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पटना भेजा गया है। अनंत सिंह ने आगे कहा कि किसी का घर लूट रहा हो और पुलिस उससे आवेदन मांग रही है। हमें जनता भगवान बोलती है ऐसे में हम उनकी मदद क्यों ना करें। जब हम जनता के काम ही नहीं आएंगे तो ऐसा विधायक बनने से क्या फायदा है। जिस किसी पर भी जुल्म होगा उसको हम बचाएंगे।  


पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के एएसपी राकेश कुमार ने जानकारी दी है कि, पंचमहला थाना अंतर्गत नौरंगा गांव में गोली चलने की सूचना मिली. इसके बाद थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर गए। हम खुद घटनास्थल पर पहुंचे. तब जानकारी मिली कि गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन खोखा बरामद किया गया है. जिनके घर पर गोली चली है, उनके द्वारा आवेदन दिया जा रहा है. इसके बाद हम लोग चिन्हित कर आगे की कार्रवाई करेंगे. 


बाढ़ एएसपी से पूछा गया कि क्या अनंत सिंह पर गोली चली है ?  इस पर एएसपी ने बताया कि यहां बताया गया है कि पूर्व विधायक जी यहां पर आए थे. उनके समर्थक भी साथ में थे. गोलीबारी हुई है. नौरंगा के जो लोग हैं, उनका कहना है कि विधायक जी और उनके समर्थकों के द्वारा गोली चलवाई गई है. इस संबंध में साक्ष्य संग्रह कर रहे हैं. जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. उनसे पूछा गया कि क्या सोनू मोनू गैंग में गोली चलाई है ? इस पर उन्होंने कहा की गोली चलाने वालों को हम लोग चिन्हित कर रहे हैं .जिनकी भी संलिप्त पाई जाएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बाढ़ डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं। बताया जाता है कि सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार को जमकर पीटा और घर से बाहर करके ताला लगा दिया था। जब इस बात की खबर छोटे सरकार के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह को हुई तो वो गैंगस्टर के घर जा धमके। अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई सोनू-मोनू फायरिंग करने लगे। हालांकि इस गोलीबारी में छोटे सरकार बाल-बाल बच गए हैं। अनंत सिंह पर गोलीबारी करने के बाद सोनू-मोनू फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।