मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
18-May-2025 12:52 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के के साथ हैवानियत की गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के का चार दिन पहले अपहरण हुआ है। लड़का अभी भी किडनैपरों के पास है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के मझौलिया के जवकटिया छोटा मलाही टोला के वार्ड 11 में एक 14 वर्षीय किशोर मनीष कुमार को बारात से अगवा कर नंगा किया गया फिर लाठियों से बुरी तरह पिटाई की। इसके अलावा लड़के का वीडियो बना लिया गया और उसके वीडियो डिलीट करने के ऐवज में 50 हजार रुपये की मांग की गई है।
पैस नहीं देने पर लड़के को नंगा कर पिटाई की किया गया और उसके नग्न अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया गया है। यह मामला 14 मई की है जिसका खुलासा बीते दिन हुआ है। इस घटना के बाद अभी तक किडनैपरों के कब्जे में नाबालिक लड़का है। पीड़ित नाबालिग किशोर की मां सुगंधी देवी ने मझौलिया थाना में बेटे की बरामदगी के लिए शनिवार को एफआईआर की है।
पूछताछ के दौरान मां ने बताया है कि 14 मई को जवकटिया बड़का मलाही टोला में रूदल सहनी के घर बारात आई थी। उसके बाद से बेटे का कुछ पता नहीं चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है और युवक को ढूंढ़ने की कोशिश कर रही है।