ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / crime / बिहार में हादसों भरा रहा शनिवार, सड़क दुर्घटना में 10 की मौत, कई...

बिहार में हादसों भरा रहा शनिवार, सड़क दुर्घटना में 10 की मौत, कई घायल

01-Apr-2023 04:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के लोगों के लिए शनिवार का दिन हादसों भरा रहा. राज्य के जिलों में अलग-अलग हादसों में करीब 10 लोगों की मौत हो गई. इन घटनाओं से राज्य में मातम का माहौल छाया हुआ है. 


जहां बिहार के पूर्णिया में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां पर एक सनकी ट्रक ड्राइवर ने कई लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रौटा थाना के सीताबाड़ी इलाके का बताया जा रहा है. हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को ट्रक के साथ पकड़ लिया है.


दूसरी तरफ बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां शुक्रवार को सुबह-सुबह छड़ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिससे ट्रक में सवार 2 मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज गया है.


वही नवादा में तेज रफ्तार ट्रक ने चार लोगों को रौंदा डाला. इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना गांव के पास की है.


बता दें राज्य के लखीसराय में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. घटना महिसोना पंचायत स्थित महिसोना गांव के पास की है जहां ट्रक ने सीएनजी ऑटो को कुचल दिया. इस हादसे में ऑटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए.