ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / crime / बिहार में फ़र्ज़ी तरीके से बहाल हुए 53 एएनएम, ऐसे हुआ खुलासा

बिहार में फ़र्ज़ी तरीके से बहाल हुए 53 एएनएम, ऐसे हुआ खुलासा

06-Aug-2022 08:47 AM

PATNA : बिहार के कई जिलों में एएनएम की फर्जी बहाली का खुलासा हुआ है। जब मामले की जांच की गई तो फर्जी बहाली का भांडाफोड़ हुआ, जिसके बाद सचिवालय थाने में मामला दर्ज किया गया है।



मामले को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉ. महेश्वर प्रसाद गुप्ता के बयान पर ये मामला दर्ज किया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि बिहार में 1-2 नहीं बल्कि 53 एएनएम की फ़र्ज़ी बहाली की गई है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई, उसके मुताबिक़ 23 अगस्त 2021 को 53 एएनएम की बहाली का एक फर्जी आदेश जालसाजों ने निकाल दिया था। इसके बाद जिलों में सभी एएनएम को ज्वाइन भी करवा दिया गया। 



मामले में ट्विस्ट तब आया जब काम कराने के बाद इनकी सैलेरी रोक ली गई। इस पूरे मामले की छानबीन करने पर पता चला कि जालसाजों ने खुद से ही अधिकारियों की सिग्न कर बहाली से जुड़े फर्जी आदेश निकाल दिया था। सत्यापन किये बिना ही सभी एएनएम ने जालसाजों की फर्जी चिट्ठी के आधार पर नौकरी मिल गई। मामले का खुलासा होते ही पुलिस हरकत में आई और अब इन सभी फ़र्ज़ी एएनएम से पूछताछ की जाएगी।