बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
30-May-2023 04:31 PM
By First Bihar
PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले से बकरी चोरी करने का अजीब मामला सामने आया है. जिले में रात के अंधेरे में लग्जरी गाड़ी चोरी की गई. कार सवार चोरों ने एक नहीं बल्कि 10 बकरियां चोरी कर के ले गए. चोरों की करतूत घर में लगे CCTV में कैद हो गई जिससे इस चोरी का खुलासा हुआ.
यह घटना जिले के धमदाहा प्रखंड के मीरगंज के हरिनपोल से लगे तारोनी मुस्लिम टोला की है. इस चोरी का 59 सेकेंड का CCTV फुटेज सामने आया है. जिसमें देख जा रहा है कि 23 मई की रात 1 बजकर 20 मिनट पर स्कॉर्पियो सवार चोर पहुंचे. और कुल चार लोग बारी-बारी से गाड़ी से उतरते हैं. और एक एक 10 बकरी गाड़ी में भर देते है. और शातिर चोर स्कॉर्पियो ड्राइव कर रहा था. महज कुछ सेकेंड में बकरी चोरी कर सभी शातिर फरार हो गए. गांव वालों का कहना है कि उस दिन तीन लोगों की 10 बकरी चोरी की गई.
वारदात CCTV में कैद हो गई. जो भी सीसीटीवी फुटेज देख रहा है वो लोग हैरान हैं. फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. बता दे मोहल्ले के मोहम्मद इकलाख और नैय्यर आम समेत कई अन्य लोगों की बकरी और खस्सी की चोरी हुई है.