ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: उधार दिया पैसा वापस मांगना शख्स को पड़ा भारी, दबंगों...

Bihar Crime News: उधार दिया पैसा वापस मांगना शख्स को पड़ा भारी, दबंगों ने पीट-पीटकर पहुंचा दिया अस्पताल

Bihar Crime News: मोतिहारी के पहाड़पुर में उधार दिए पैसे की मांग करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। दबंग पड़ोसियों ने 72 वर्षीय वृद्ध को पीट-पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

28-Jun-2025 01:52 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मोतिहारी के पहाड़पुर प्रखंड स्थित उत्तरी नोनेया पंचायत के साकलदीपी टोला में शुक्रवार को उधारी मांगना एक वृद्ध को महंगा पड़ गया। 72 वर्षीय मिथलेश पांडेय को रुपए लौटाने की मांग करना इतना भारी पड़ा कि उन्हें लाठी, कुदाल और धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया गया।


बताया गया कि मिथलेश पांडेय ने कुछ साल पहले अपने पड़ोसी बिनजय पांडेय को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार को जब उन्होंने टहलते वक्त पैसे वापस मांगे तो बिनजय, उसकी पत्नी, बेटी और अन्य परिजनों ने सुनसान रास्ता देख उन पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान अवस्था में घायल वृद्ध को स्थानीय लोगों ने देखा और परिजनों को सूचना दी। 


परिजन उन्हें लेकर पहले सीएचसी पहाड़पुर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित के भतीजे विभाकर पांडेय ने बताया कि उनके चाचा को जान से मारने की नीयत से मारा गया। इस मामले में छतौनी थाना में आवेदन दिया गया है। 


वहीं पहाड़पुर थानाध्यक्ष जीतेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन छतौनी थाना क्षेत्र का है। वहां से जैसे ही केस ट्रांसफर होता है, उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी