ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति

Bihar Mafia Crackdown: 10 करोड़ की काली कमाई पर चला बुलडोज़र, 100 से ज्यादा माफिया पुलिस के रडार पर!

Bihar Mafia Crackdown: बिहार पुलिस ने माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपराध की कमाई से खड़ी की गई इस संपत्ति को अब सरकारी संपत्ति घोषित किया जाएगा।

11-May-2025 09:46 AM

By First Bihar

 Bihar Mafia Crackdown: बिहार में अपराध के जरिए अर्जित संपत्ति पर अब सरकार का डंडा चलने लगा है। कुख्यात गैंगस्टर चुन्नू ठाकुर और भूमि माफिया कुमार रणंजय ओंकार की कुल 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करने का आदेश सीजेएम कोर्ट ने दिया है। पुलिस ने बताया कि इनकी संपत्ति को अवैध तरीके से अपराधों के जरिए अर्जित किया गया था।


चुन्नू ठाकुर की संपत्ति पर कार्रवाई

चुन्नू ठाकुर की 7.5 करोड़ रुपये मूल्य की 229.67 डिसमिल जमीन जब्त की जाएगी। इसमें गन्नीपुर में एक और वैशाली जिले में नौ प्लॉट शामिल हैं। चुन्नू पर 43 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट, अपहरण, डकैती और रंगदारी जैसे संगीन आरोप शामिल हैं। वर्तमान में वह कुंदन सिंह हत्याकांड में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि चुन्नू हाल के वर्षों में उत्तर बिहार में शराब तस्करी का बड़ा सिंडिकेट चला रहा था। इससे उसने करोड़ों की संपत्ति बनाई।

ओंकार की संपत्ति जब्त

बेगूसराय के रणंजय ओंकार की 1.5 करोड़ की कीमत वाली 61.09 डिसमिल जमीन और 80 लाख की छह लग्जरी गाड़ियां जब्त की जाएंगी। इस गैंगस्टर पर तीन हत्या के केस, एके-47 से हत्या, और भूमि कब्जाने व रंगदारी के आरोप हैं। वह पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक की हत्या और प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत चार लोगों की हत्या में जेल जा चुका है।

109 अपराधियों की संपत्ति पर नजर

मुजफ्फरपुर SSP सुशील के अनुसार, जिले के 109 अपराधियों की संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इनमें छोटू राणा, मनोज साह (स्मैक माफिया), विजय झा (सूदखोर) और सूरज गुप्ता (शराब माफिया) जैसे नाम शामिल हैं। इन माफियाओं ने प्लॉट, भवन, लग्जरी गाड़ियां और बैंक खातों के जरिए करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली है। सभी की जांच जारी है और 14 दिन के भीतर जब्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सरकार का संदेश साफ है - अपराध से कमाई गई एक-एक संपत्ति जब्त होगी, चाहे वह किसी भी जिले में हो।