जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
05-Mar-2026 05:29 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और भ्रामक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट के सामने आने के बाद क्षेत्र के कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की गरिमा के खिलाफ बताया और पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
इस संबंध में ठाकुरगंज के पूर्व नगर मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगलेश कुमार को सौंपे गए आवेदन में इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
आवेदन सौंपने के दौरान प्रमोद चौधरी के साथ कई अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद थे। इनमें राजेश करनानी, बिमल सिंह, अरुण सिंह, कन्हैया महतो, स्वरूप गांगुली, जय शंकर भारती, अजय राय, अनामिका सेन गुप्ता और मीरा चौधरी सहित दर्जनों लोग शामिल थे। सभी ने एक स्वर में पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
लिखित आवेदन के आधार पर कोढ़ोबाड़ी थाना में इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शिकायत में बताया गया है कि 28 फरवरी 2026 को फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न केवल विधायक की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि इससे क्षेत्र की सामाजिक शांति और सौहार्द पर भी असर पड़ सकता है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर की गई इस टिप्पणी से ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सार्वजनिक मंच पर किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस प्रकार की टिप्पणी करना अनुचित है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। इसलिए इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई होना जरूरी है।
शिकायतकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है।
इस मामले को लेकर ठाकुरगंज नगर मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की अभद्र टिप्पणी किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की हरकतें क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा कर सकती हैं।
सिकंदर पटेल ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर हो सकते हैं।
वहीं इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मंगलेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।