ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
14-Dec-2020 08:17 AM
BHAGALPUR : महाभारत काल खंड में जब द्रौपदी को पांडव जुए में हार गए तब दुशासन से बचाने के लिए भगवान कृष्ण सामने आए थे, लेकिन बिहार की द्रौपदी को बचाने कोई कृष्ण सामने नहीं आया. जिला भागलपुर में शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर शायद भगवान भी खुद शर्मिंदा हो जाएं. भागलपुर की रहने वाली एक दलित महिला को उसका पति जुए में हार गया जिन 5 लोगों ने जुए में दलित महिला को जीत लिया उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. हद तो तब हो गई जब महिला ने विरोध किया तो उसके पति ने तेजाब से जला डाला.
इस पूरी घटना को लगभग डेढ़ महीने बीत चुके हैं लेकिन अब पति की क्रूरता से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस के सामने सारा राज खोल दिया है. पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना अक्टूबर के अंतिम हफ्ते की है, जब जुआ खेलने के दौरान पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया.
दांव में हार मिली तो 5 लोगों ने जीतने के बाद पत्नी के साथ दुष्कर्म किया पीड़िता का कहना है कि उसके आंखों पर पट्टी बांधी गई थी ताकि दुष्कर्म करने वालों की वह पहचान न कर सके. कुछ दिन बाद 2 नवंबर को जब उसने पति का विरोध किया तो पति ने तेजाब डालकर जला दिया. अस्पताल में भर्ती हुई तो पति ने दबाव डालकर झूठा बयान भी दिलवा दिया. महिला के बयान में जुए में हारने और दुष्कर्म का कोई जिक्र ही नहीं था. महिला ने बताया कि पति ने धमकी दी थी कि यदि उसने उसका सच बताया तो वह उसे घर से निकाल देगा.