खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
14-Aug-2025 12:49 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के कटिहार जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। यह शर्मनाक मामला बरारी थाना क्षेत्र के मरघीया गांव, वार्ड नंबर 4 से सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने जादू-टोना के संदेह में दो लोगों के साथ बर्बरता की है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि गांव के कुछ लोगों ने दो व्यक्तियों को बिजली के खंभे से बांध दिया और प्लास्टिक के जार में मानव मल डालकर उन्हें जबरन खिलाया। पीड़ितों की पहचान उमेश मंडल और मोहम्मद इकबाल के रूप में हुई है।
आरोप है कि गांव में कुछ लोगों के बीमार पड़ने के बाद, इन दोनों पर जादू-टोना करने का संदेह जताया गया, जिसके चलते भीड़ ने यह अमानवीय कृत्य किया। वीडियो वायरल होते ही मामला पुलिस प्रशासन तक पहुंचा। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। एसपी शिखर चौधरी ने कहा कि यह मामला अंधविश्वास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में न ले। इस तरह की घटनाओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचना दें, न कि स्वयं सजा देने का प्रयास करें। पुलिस का मानना है कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और जागरूकता की कमी के चलते ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आती हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ितों को पूर्ण न्याय दिलाया जाएगा।