ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime: नाबालिग से गैंगरेप मामले में चचेरा भाई समेत 4 गिरफ्तार, एक...

Bihar Crime: नाबालिग से गैंगरेप मामले में चचेरा भाई समेत 4 गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

घटना 10 फरवरी की है जब लड़की अपने चचेरे भाई के घर पर खाना बनाने गयी थी। तभी अपने दोस्तों के साथ मिलकर चचेरे भाई ने अपनी चचेरी बहन के साथ गंदा काम किया। तब से ये लोग फरार चल रहे थे। घटना के 20 दिन बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

05-Mar-2025 04:09 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI CRIME: जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप हुआ था। लड़की के चचेरे भाई समेत पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया है। 


एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसएचओ संजय सिंह व पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता के गांव से ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज मुर्मू, मुकेश मुर्मू, गुरुदेव मुर्मू और सकलदेव मुर्मू के रूप में हुई है। फरार आरोपी सोनेलाल मुर्मू की तलाश जारी है।


पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था, कि 10 फरवरी को जब उसके चाचा-चाची किसी रिश्तेदार के घर गए थे, तब वह अपने चचेरे भाई के घर पर खाना बनाने गई थी। उसी दौरान उसके चचेरे भाई और अन्य तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 फरवरी को माता-पिता के घर लौटने के बाद उसने उन्हें घटना की जानकारी दी।


जिसके बाद परिजनों ने झाझा थाना में आवेदन देकर बताया कि चाचा चाची अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे तो अपने चचेरे भाई के घर पर कोई नही रहने के कारण 10 फरवरी को उसके घर पर दोपहर में खाना बनाने के लिए गई थी, तभी चचेरा भाई एवं अन्य उसके सहयोगी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।उसके बाद मेरे माता पिता जो पटना में दैनिक मजदूरी का काम करता है 26 फरवरी को घर आने के बाद उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी। 28 फरवरी को थाना में लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी थी।