ब्रेकिंग न्यूज़

Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी PMJAY 2026 : आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ आसान,अब आशा और आंगनवाड़ी सहायिका भी कर सकेंगी यह काम पटना से बड़ी खबर: सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में मिली जमानत, किसी भी वक्त जेल से निकलेंगे बाहर Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिशा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति

बिहार में देह व्यापार और मानव तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 100 से अधिक महिलाएं और पुरुष मुक्त, गिरोह बेनकाब

बिहार में देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 100 से अधिक महिलाओं और पुरुषों को छुड़ाया गया है, जिनमें कई नेपाल की महिलाएं भी हैं। दानापुर से एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने SIT गठित कर कार्रवाई तेज कर दी है।

Bihar

03-Jul-2025 05:55 PM

By First Bihar

PATNA:बिहार में देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हालिया खुलासे में राज्य भर से 100 से अधिक महिला और पुरुषों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया है। लगातार छापेमारी कर मानव तस्करी में शामिल गिरोहों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बरामद की गई महिलाओं में बड़ी संख्या नेपाल की महिलाओं की है। 


पटना पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में आर्केस्ट्रा और मनोरंजन कार्यक्रमों की आड़ में कई जगहों पर महिलाओं और लड़कियों का शोषण किया जा रहा था। इस पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऐसे आयोजनों पर नजर रखनी शुरू की और कई गिरोहों को बेनकाब किया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए सरकार मुआवजा देगी और पुनर्वास की प्रक्रिया भी चलाई जा रही है।


दानापुर में भी सामने आया बड़ा मामला

दानापुर से सामने आए एक मामले ने मानव तस्करी के इस जाल की भयावहता को उजागर किया। यहां एक लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे शादी का झांसा देकर बेच दिया गया था। इस खुलासे के बाद जांच में पता चला कि यह कोई अकेली घटना नहीं,बल्कि एक संगठित गिरोह की करतूत है,जो कई राज्यों में सक्रिय है। दानापुर केस में अब तक 10 से अधिक लड़कियों को शादी के नाम पर बहला-फुसलाकर बेचने की बात सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और तेजी से कार्रवाई की जा रही है।


मानव तस्करी पर सख्त रुख

बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मानव व्यापार जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। तस्करी में शामिल हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा और पीड़ितों को हरसंभव सहायता दी जाएगी। यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए चेतावनी है,बल्कि पीड़ितों के लिए एक नई उम्मीद भी है।