ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ 'CO को मेरे काम करने के तरीकों से नहीं है कोई प्रॉब्लम...', बोले विजय सिन्हा - पुरानी मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल, एक्शन को लेकर भी दिया जवाब Bihar News: अपने 7 साल में हट गया तो अपनी बेटी को लगवा दिया था, लालू यादव पर भड़के CM नीतीश, कहा- पहले वाला महिला को कुछ किया था ? Bihar news : बिहार को जल्द मिलने जा रहा एक और एयरपोर्ट, सरकार ने जारी किया टेंडर; इतने दिन पूरा होगा काम “वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी

बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के नवादा राजोखर गांव में लंगड़ा मोड़ के पास मंगलवार देर रात पुराने विवाद के चलते मां-बेटा पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल...

11-Mar-2026 11:08 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के नवादा राजोखर गांव के लंगड़ा मोड़ के पास मंगलवार देर रात पुराने विवाद के चलते मारपीट और चाकूबाजी की वारदात हुई। इस हमले में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी।


जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना उस पुराने विवाद की वजह से हुई, जो कुछ दिन पहले दो बाइकों के बीच हुई टक्कर से शुरू हुआ था। उस समय दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। लेकिन वही पुरानी रंजिश मंगलवार की रात को हिंसक रूप ले लेती है। पीड़ित युवक नितेश कुमार के मुताबिक, वह बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी सामने से बुलेट बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उनकी बाइक में जानबूझकर धक्का मार दिया।


उस समय नितेश ने किसी तरह का विरोध नहीं किया और विवाद टालते हुए वापस लंगड़ा मोड़ की तरफ लौट गए। लेकिन पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें लंगड़ा मोड़ के पास घेर लिया और हमला बोल दिया। नितेश ने बताया कि हमलावरों ने सिर्फ उन पर ही नहीं, बल्कि उनके घर की तरफ जाकर उनकी मां उर्मिला देवी पर भी चाकू से हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाएं भी लाठी-डंडों से मारपीट में शामिल हो गईं, जिससे उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई।


नितेश कुमार ने कहा कि वह और उनकी मां उस समय पूरी तरह असहाय थे। पहले हुई बाइक टक्कर में भी उन्होंने कोई झगड़ा या गाली-गलौज नहीं किया था, फिर भी पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया। पीड़ितों ने बताया कि हमलावर काफी आक्रामक थे और उनके ऊपर जानलेवा हमला किया।


घटना के बाद आसपास के लोग डर के मारे देख ही रहे थे, लेकिन सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मां-बेटा को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और वहां उनका इलाज शुरू कराया। फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।


पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच के दौरान घायल नितेश और उनकी मां का बयान दर्ज किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करने में जुटी हुई है।