ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में दो लड़कों का शव मिलने से सनसनी, दोनों...

Bihar Crime News: बिहार में दो लड़कों का शव मिलने से सनसनी, दोनों की हत्या की आशंका; एक को राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में दो युवकों यश और विशाल के शव संदिग्ध हालत में मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। एक मृतक को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। पुलिस जांच में जुटी है।

20-Oct-2025 01:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: गयाजी शहर में रविवार की देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई जब पुलिस ने दो युवकों के शव बरामद किए। दोनों मृतक की पहचान शहर के गेवाल बिगहा इलाके के रहने वाले यश और विशाल के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।


जानकारी के अनुसार, दोनों शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवकों को साजिश के तहत मौत के घाट उतारा गया है।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया सदर अस्पताल भेज दिया। इस बीच, परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं और उन्होंने हत्या की आशंका को लेकर कड़ा आरोप लगाया है।


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। गया कॉलेज के छात्र विशाल कुमार को राष्ट्रपति से सम्मानित किया गया था।


फिलहाल, पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ तेज कर दी है और हर कोण से जांच की जा रही है। शहर में इस दोहरे शव मिलने की घटना से दहशत और चिंता का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यश और विशाल की मौत कैसे हुई दुर्घटना, आत्महत्या या फिर साजिशन हत्या?

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी