ब्रेकिंग न्यूज़

Inspirational Story: ‘UPSC क्लियर नहीं कर पाए... कोई बात नहीं,’ IAS Officer ने बताया प्लान B, जानिए बिहार में 14 हजार नए स्थानों पर बनेगी जेब्रा क्रॉसिंग, 30 अप्रैल तक कार्य पूरा करने का निर्देश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले; देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां बिहार में बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा: Whatsapp और QR कोड के जरिए चल रहा था घिनौना खेल, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी Bihar Crime News: बिहार में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का कारनामा, शादी के नाम पर दो युवकों को लगाया लाखों का चूना; हैरान कर देगी कहानी यात्रा में फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल? सावधान! आपकी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए पूरी सेफ्टी गाइड Bihar News: 35 साल पुराने मामले में बिहार के भ्रष्ट जूनियर इंजीनियर को मिली सजा, 300 रूपये रिश्वत लेते निगरानी ने किया था अरेस्ट

बिहार में शराबबंदी हुई बेहाल: शराब तस्कर निकला पुलिस का जवान, बीयर की खेप के साथ मेयर के सरकारी और प्राइवेट बॉडीगार्ड अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून के बीच गया शहर में पुलिसकर्मी और मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड सहित दो लोगों को 108 लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में अवैध शराब तस्करी में पुलिस के शामिल होने की गंभीरता उजागर हुई।

Bihar Crime News

25-Feb-2026 01:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून का हाल बेहाल होता जा रहा है। शराब के अवैध कारोबार में माफिया के साथ साथ पुलिसकर्मी भी शामिल हो गए हैं। ऐसे कई मामले आए जब पुलिस के जवान शराब की तस्करी करते पकड़े गए। अब ताजा मामला गयाजी से सामने आया है, जहां 108 लीटर बीयर के साथ मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


दरअसल, गया शहर में शराबबंदी कानून के बीच बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिपरपाती न्यू एरिया इलाके में छापेमारी कर 108 लीटर बीयर बरामद की है। इस दौरान मेयर के सरकारी बॉडीगार्ड और गिरफ्तार बॉडीगार्ड की पैरवी करने आए एक निजी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया गया।


टाउन डीएसपी सनोज कुमार ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद टीम ने इलाके की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान सिवट डिजायर कार से 108 लीटर बियर बरामद किया गया डीएसपी ने बताया दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई और किसे सप्लाई की जानी थी।


रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी