Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
24-Oct-2025 02:43 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गयाजी में बहुचर्चित सुबाब हत्याकांड में गया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, इस दौरान एक अपराधी को गोली लगी, उसे दो गोली उसके घुटने में लगी है. जबकि 3 अपराधी को दबोच लिया गया है.
घायल अपराधी की पहचान बंटी पासवान के रूप में हुई है. उसे पुलिस कस्टडी में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में गया के एसएसपी आनंद कुमार ने मोबाइल पर बताया कि पुलिस की टीम बोधगया के बकरौर गांव में छापेमारी कर 4 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया था.
पकड़े गए अपराधी की निशानदेही पर पुलिस गुरारू के असनी गांव के खेत में हथियार बरामद कर रही थी. इसी दौरान बंटी पासवान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. एसएसपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग करते हुए भाग रहे अपराधी बंटी पासवान के पैर में गोली मारी, इससे बंटी पासवान जख्मी हो गया. वहीं मौके से नीतीश और राहुल व रोहित सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से हथिया भी बरामद किए हैं.
बता दें कि बीते दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरागी मोहल्ले में भाजपा नेता उपेंद्र प्रसाद के बेटे सुबाब कुमार की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात फिल्मी अंदाज में की गई थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया था. इस मामले में गया के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान को भी नामजद किया गया है.
वही घायल अपराधी बंटी पासवान ने बताया कि सुबाब के द्वारा हमारे मां और बहन को गाली दी गई थी, जिसके बाद हम लोगों ने उसे मिलकर गोली मार दी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद हमलोग जहानाबाद फरार हो गए, फिर रफीगंज गए लेकिन पुलिस ने हमें गिरफ्तार कर लिया. फिर पुलिस ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर मेरे दोनों पैर में गोली मार दी.
उसने बताया कि मोबाइल पर पुलिस से हमने बात करते सुना की 10 लाख देंगे, इन लोगों को मार दो. वहीं उसने बताया कि इस हत्याकांड से मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान का कोई लेना-देना नहीं है. मृतक के द्वारा मुझे और मेरे पिता और बहन को गाली दी गई थी, जब हमलोग समझने गए तो उसने हमें भी जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद हमलोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी