Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा.... Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News: बिहार में 20 लाख की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पुलिस पर उठे सवाल
09-Dec-2025 12:40 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: गयाजी के रामपुर थाना में पोस्टेड एक दारोगा ने अपने ही सरकारी आवास में सल्फास की गोली खा ली। आनन-फानन में पुलिस के जवानों ने दारोगा को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ ही घंटे के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक ASI अमरेंद्र कुमार यादव पूर्णिया के बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के ओलह गांव के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों से बीमार थे लेकिन बीमारी क्या थी किसी को पता नहीं था। पुलिस शव को मगध मेडिकल के शीतगृह में रखा गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इस घटना के बाद रामपुर थाना के सभी पुलिसकर्मी भी सदमे में हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वह एक मिलनसार व्यक्ति थे और हर काम में आगे रहते थे लेकिन अचानक उन्होंने जहर क्यों खाया यह अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाया है।
बताया जाता है कि शाम में उन्होंने ड्यूटी के बाद अपने कमरे में चले गए थे जिसके बाद वह सल्फास खाए। सल्फास खाने के बाद वह किसी अपने साथी को फोन कर कर जहर खाने की बात बताया। जिसके बाद पुलिस जवान वहां कमरे में पहुंचे और आनन फानन में उसे इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी