ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: अलर्ट हो जाइए.. बिहार में साइबर अपराधियों के लिए बड़ा...

Bihar Crime News: अलर्ट हो जाइए.. बिहार में साइबर अपराधियों के लिए बड़ा टूल बना 125 यूनिट फ्री बिजली, लोगों को ऐसे बना रहे शिकार

Bihar Crime News: बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना के नाम पर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। भागलपुर समेत कई जिलों में दर्जनों लोग ठगी के शिकार हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

21-Aug-2025 02:42 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर बिहार में हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना भले ही लोगों को राहत दे रही हो, लेकिन इसी योजना के नाम पर साइबर ठग लोगों को ठगने में जुटे हैं। भागलपुर समेत राज्य के कई जिलों में दर्जनों ठगी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।


साइबर अपराधी फ्री बिजली यूनिट का लालच देकर लोगों को फोन कर रहे हैं और लिंक या ऐप डाउनलोड करने के बहाने उनके खातों से हजारों रुपये उड़ा रहे हैं। ये गिरोह शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। भागलपुर के सुल्तानगंज निवासी प्रभात कुमार को साइबर ठगों ने फोन कर बताया कि उन्हें 125 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी, लेकिन इसके लिए एक लिंक पर क्लिक कर विवरण भरना होगा। जैसे ही प्रभात ने लिंक पर क्लिक किया, उनके खाते से 55,000 रुपये कट गए।


ठग लोगों को कहते हैं कि 125 यूनिट फ्री पाने के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा। फर्जी लिंक भेजकर रिचार्ज की बात कहते हैं और खाते की जानकारी चुराते हैं। स्मार्ट मीटर खराब होने या यूनिट माइनस में जाने की बात कहकर डराते हैं। कहते हैं कि फ्री यूनिट पहले ही खत्म हो चुका है और अब जुर्माना लगेगा। ठग रिचार्ज ऐप के जरिए तुरंत पेमेंट करने का दबाव बनाते हैं।


साइबर थाना डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली फ्री यूनिट के नाम पर साइबर ठगी की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई है। पिछले तीन हफ्तों में डजन भर से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। लोग बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है और लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।