ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

मोतिहारी में लव-कुश हत्याकांड का खुलासा, जमीन के अंदर मिला शव, दो आरोपी गिरफ्तार

पन्नालाल प्रसाद का गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध था। महिला के साथ गंदा काम करते लवकुश ने देख लिया था। इस बात का पता किसी और ना चले इसके लिए युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया था।

BIHAR POLICE

20-Jan-2025 05:50 PM

By First Bihar

motihari news: मोतिहारी पुलिस ने लव-कुश हत्याकांड का खुलासा किया है। लव-कुश की हत्या गांव के ही पन्नालाल प्रसाद, सोनेलाल प्रसाद और सोनू कुमार ने मिलकर की थी। लव-कुश की हत्या इसलिए की गयी थी क्योंकि लव-कुश ने पन्नालाल प्रसाद को एक महिला को अवैध संबंध बनाते पकड़ लिया था और इस राज को दूसरे को बताने की धमकी लवकुश दे रहा था। 


जिसके बाद पन्नालाल प्रसाद ने सोनेलाल प्रसाद और सोनू कुमार के साथ मिलकर लव कुश की हत्या कर गांव के ही माई स्थान के पास मिट्टी के अंदर दफना दिया था। जब गांव के लोगों को ऊंचे मिट्टी होने का शक हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस ने जब जमीन खुदवाया तो लव कुश का शव मिला। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मोबाइल का सीडीआर खंगाल कर गांव के लोगों से सम्पर्क किया और जानकारी जुटायी।


 तब पता चला कि लव कुश  की हत्या गांव के ही पन्नालाल प्रसाद, सोनेलाल प्रसाद और सोनू कुमार ने की थी। डीएसपी रंजन कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा लवकुश हत्याकांड का खुलासा हो गया है। दो लोगों को सबूत के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुख्य साजिश रचने वाले पन्नालाल प्रसाद शराब कांड में पहले से ही जेल में बंद है। 


पन्नालाल प्रसाद का गांव के हीं एक महिला के साथ अवैध संबंध था और गांव के माई स्थान के पास लवकुश ने पन्नालाल प्रसाद को एक।महिला के साथ अवैध सम्बन्ध बनाते हुए देख लिया था। जिसके बाद पन्नालाल प्रसाद ने लव कुश को रास्ते से हटाने का मन बनाया जिसमें कामयाबी भी मिली। साजिश रच कर लव कुश की हत्या कर दी साथ ही सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जमीन के अंदर दफना दिया। हत्या के बाद जमीन के अंदर दफनाये गये शव को पुलिस ने बाहर निकवाया और आगे की कार्रवाई शुरू की।