खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Jul-2025 03:10 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और यह पूरी घटना पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह घटना दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर हाट गाछी की बताई जा रही है। मामला 29 जुलाई की शाम करीब 5 बजे का है, जब पीड़िता घर लौट रही थी।
बताया जा रहा है कि इससे दो दिन पहले, 27 जुलाई को भी आरोपी ने पीड़िता की दुकान पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। उस दौरान आरोपी ने रंगदारी की मांग की और परिजनों के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने अलीनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आरोपी ने दुस्साहसिक कदम उठाते हुए युवती का अगवा कर लिया।
आरोपी की पहचान हिजबूल रहमान उर्फ आरजू के रूप में हुई है, जबकि पीड़िता का नाम लक्ष्मी कुमारी बताया गया है। हिजबूल ने युवती को उस वक्त जबरदस्ती बाइक पर बिठाया और फरार हो गया, जब वह अपने घर लौट रही थी। यह पूरा घटनाक्रम इलाके के एक दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
घटना की संवेदनशीलता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि आरोपी मुस्लिम समुदाय से है और युवती हिंदू समाज से संबंधित है। इससे सांप्रदायिक तनाव फैलने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के सामने चुनौती है कि जल्द से जल्द युवती को बरामद किया जाए और आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि माहौल को बिगड़ने से रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।