ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल

Bihar Crime News: शराबबंदी के बाद बिहार में सूखे नशा का चलन बढ़ा! पिकअप वैन से 3 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.45 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया। 1718 किलो गांजा पिकअप वैन में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

31-Jul-2025 04:59 PM

By SANT SAROJ

Bihar Crime News: सुपौल में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई जिले के बलुआ बाजार नहर के पास की गई, जहां एक पिकअप वैन में भारी मात्रा में गांजा लदा हुआ मिला। 


एसपी शरथ आर.एस. के निर्देश पर त्रिवेणीगंज डीएसपी विभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बलुआ बाजार नहर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक पिकअप वैन पुलिस को देख मौके पर छोड़ दी और तस्कर फरार हो गया। जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें 46 बोरे में कुल 1718 किलो गांजा बरामद हुआ। 


बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी शरथ आर.एस. ने बताया कि नशा के खिलाफ जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बरामदगी को अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करी से जुड़े गिरोह के सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 


एसपी ने कहा कि सुपौल पुलिस नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। हम लगातार नशे के खिलाफ जिले भर में सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। यह बरामदगी हमारे अभियान की बड़ी सफलता है। इसमें शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।