ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बहन को बचाने गए...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, बहन को बचाने गए भाई को धारदार हथियार से किया लहूलुहान

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के साहू चौक पर एक युवती से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके भाई पर मनचलों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10-Jul-2025 12:11 PM

By SAURABH

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के मेहसौल थाना क्षेत्र के साहू चौक पर मंगलवार दोपहर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी मचा फैल गया है। घटना उस वक्त की है जब उर्दू मोहल्ला के पास से गुजर रही एक युवती के साथ कुछ मनचलों ने खुलेआम छेड़छाड़ की, जिससे उसकी मां और पिता भी गुस्साए और प्रतिवाद करने लगे।


दरअसल, पीड़िता अपनी मां के साथ साहू चौक से घर जा रही थी, तभी कुछ लड़के सिगरेट पीते हुए खड़े थे और उन्होंने बातचीत शुरू की। जब बेटी ने छेड़खानी पर आपत्ति जताई, तो पुरुषों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद लड़की के पिता ने उनका विरोध किया, लेकिन उन पर गाली-गलौज शुरू हो गया। इस बीच मौके पर पहुंचा पीड़िता का बड़ा भाई भी हस्तक्षेप करने गया, तभी एक युवक ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया।


भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीतामढ़ी सदर अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया। घायल युवक को गले, कंधे और बांह में कई चोटें आईं हैं। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर है और प्राथमिक उपचार के बाद उसकी आगामी सर्जरी की संभावना भी बनी हुई है।


मेहसौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल कुछ संदिग्ध युवक अभी तक फरार हैं। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश में लगी है। गुस्साए ग्रामीणों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने कहा कि सड़क पर ऐसे मनचलों को खुलेआम अपराध करने देना सामाजिक नैतिकता और सुरक्षा नियमों की उपेक्षा है।