मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
18-May-2025 02:47 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के छपरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोलीमारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अंबेडकर कॉलोनी, सपन सिनेमा मोड़ मोहल्ला में रविवार की है। मृतक की पहचान सुदामा राय के पुत्र 18 वर्षीय बिरजू कुमार के रूप में हुआ है, जो अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले है।
बताया जा रहा है कि युवक कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास बैठा हुआ था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से बिरजू की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार, मृतक के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में तीन से चार गोलियों के घाव पाए गए हैं। गोलीबारी की यह वारदात करीब 11:15 बजे सुबह की बताई जा रही है। मौके पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।
टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिक जांच में यह मामला पूर्व दुश्मनी या रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य पहलुओं पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या में पहले से नामजद कुछ लोगों का नाम सामने आ रहा है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि तकनीकी सबूत जुटाए जा सकें।
घटना के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन युवाओं में आपसी रंजिश और गुटबाजी के कारण माहौल बिगड़ता जा रहा है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की तलाश की जा रही है और इलाके में लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।