ब्रेकिंग न्यूज़

पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप पटना मेट्रो के मजदूरों का जोरदार हंगामा, ज्यादा काम लेने और कम मजदूरी देने का आरोप सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

Home / crime / Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने बैक-टू-बैक मारी...

Bihar Crime News: घर से बुलाकर युवक की हत्या, बदमाशों ने बैक-टू-बैक मारी तीन गोली

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को घर बुलाकर गोलियों से भून दिया गया.

28-Apr-2025 01:55 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को घर बुलाकर गोलियों से भून दिया गया। दरअसल, यह मामला खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के गोपी टोला की है। यहां गोरियारी बगीचा में बदमाशों ने रविवार की देर रात एक युवक की गमछा से हाथ बांधकर गोली मारकर हत्या कर दी। 


वहीं, युवक को सिर समेत शरीर के विभिन्न अंगों में तीन गोलियां मारी गई हैं। मृत युवक की पहचान जहांगीरा पंचायत के शोभनी गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी चलितर साह का 21 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश साह के रूप में हुई है। आज यानि सोमवार की सुबह लोगों ने जब बगीचे में शव को देखा तो मृतक के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया।


मौके पह पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में ले लिया और आरंभिक छानबीन के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि रविवार की रात में वह खाना खाकर सोने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी का फोन आया और वह घर से निकला तो फिर देर रात तक वह वापस नहीं आया।


आज सुबह जब बगीचा में लोग आंधी व बारिश के बाद टिकोला चुनने के लिए गए तो देखा कि शव पड़ा हुआ है। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि युवक अथवा उसके परिवार का किसी से भी विवाद नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से गांव में मातम का माहौल छा गया है।