ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग के शक होने के कारण युवक की गोली...

Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग के शक होने के कारण युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

09-Apr-2025 01:57 PM

By Ajit Kumar

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को देर रात सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह मामला है जहानाबाद जिले के कल्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बदहर गांव का, जहां शैलेश बिंद नामक 35 वर्षीय युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिससे पूरे इलाके में दहसत का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकरी स्थानीय थाना में दी गई है, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक शैलेश बिंद का बगल के दूसरे गांव में एक महिला के साथ कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था और बीते रात भी वह उस महिला से मिलने उसके गांव में गया हुआ था। जिसके बाद उस युबक का शब आज सुबह सड़क के किनारे फेका हुआ मिला। वहीं परिजनों से पूछताछ से पता चला है कि सुबह में मृतक के बारे में पता चलने पर वह दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि सीने में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गई है और शब को सड़क के किनारे फेंक दिया गया है।


वहीं इस मामले में कल्पा थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। मामले की जांच गहराई से की जाएगी उसके बाद ही सभी चीजे स्पष्ट हो पाएगी। साथ ही परिजनों को समझदारी से काम लेने होंगे।