ब्रेकिंग न्यूज़

मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता

Home / crime / Bihar Crime News: कट्टा लहराकर भोजपुरी गाने पर नाचते हुए कर रहे थे...

Bihar Crime News: कट्टा लहराकर भोजपुरी गाने पर नाचते हुए कर रहे थे फायरिंग, पुलिस ने 3 युवकों को किया अरेस्ट, तलवार भी बरामद

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में तीन युवक कट्टा लहराते हुए फायरिंग कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है।

17-Mar-2025 01:02 PM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हड़कंप मच गया। वीडियो में तीन युवक भोजपुरी गाने पर ठुमके लगाते हुए देसी कट्टे से फायरिंग करते दिखे। वीडियो वायर होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी में आरोपियों के घर से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और तलवारें बरामद की गई हैं।


यह मामला वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौक की है। वायरल वीडियो में तीनों युवक बाइक पर सवार होकर भोजपुरी गाने की धुन पर देसी कट्टे से फायरिंग कर रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान यश राजकुमार उर्फ रावण के घर पर छापा मारा, जहां उसने अपने साथियों चंदन कुमार और आयुष राज उर्फ बुलेट का नाम बताया। 


इसके बाद चंदन कुमार के घर की तलाशी ली गई जहां एक छज्जे पर रखी पुरानी पेटी से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और पांच तलवारें बरामद हुई हैं। इस मामले का तीसरा आरोपी आयुष राज उर्फ बुलेट, बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में अपने नाना किशुन सिंह के घर छिपा हुआ था। गुप्त सूचना के आधार पर वहां छापेमारी कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।