सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
16-Aug-2025 09:21 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: वैशाली जिले के महिसौर थाना क्षेत्र के हर प्रसाद पंचायत के मरई गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने 20 वर्षीय शिवम कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक संतोष कुमार सिंह का पुत्र था। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, शिवम अपने घर से करीब 200 मीटर दूर ब्रह्म स्थान के पास खड़ा था, तभी अपराधियों ने उसकी कनपटी और पेट में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शिवम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। महिसौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
थाना अध्यक्ष ने कहा कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
रिपोर्टर: विक्रमजीत