ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में आभूषण कारोबारी की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप...

Bihar Crime News: बिहार में आभूषण कारोबारी की बेरहमी से हत्या, गंभीर रूप से घायल दोस्त का इलाज जारी

Bihar Crime News: वैशाली के नंदलालपुर में आभूषण दुकानदार हिमांशु की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी गई है, जबकि उनका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया है..

21-Nov-2025 01:38 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: वैशाली जिले में एक आभूषण दुकानदार की हत्या से हड़कंप मच गया है। यहाँ नंदलालपुर गांव के पास देर रात घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने आभूषण दुकानदार हिमांशु और उसके दोस्त प्रिंस पर लाठी-डंडों से भीषण जानलेवा हमला कर दिया। जिससे हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया है।


मृतक हिमांशु दाउदनगर का रहने वाला बताया जाता है और चकलहलाद बाजार में सोने-चांदी की दुकान चलाता था। देर रात वह अपने दोस्त प्रिंस कुमार के साथ बाइक से दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में राजद नेता अजय कुशवाहा के घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने दोनों पर अचानक हमला बोल दिया।


इससे पहले कि इन दोनों को कुछ समझ आता, लाठी-डंडों से बुरी तरह पीट-पीटकर हिमांशु को मौत के घाट उतार दिया गया। प्रिंस किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहा लेकिन हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने हिमांशु को आनन फानन में वैशाली पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस का इलाज जारी है। इस घटना के पीछे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल प्रिंस से पूछताछ कर रही है।


रिपोर्टर: विक्रमजीत