Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज
10-Aug-2025 09:50 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकभूआ गांव में शनिवार रात करीब 9:30 बजे जमीनी विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने 19 वर्षीय भतीजे ऋषिकेश कुमार को गोली मार दी। ऋषिकेश, जो संतोष कुमार सिंह के पुत्र हैं, अपने घर के दरवाजे पर थे जब उनके चाचा संजय कुमार सिंह और अबधेश सिंह ने उन पर हमला किया। हमले में ऋषिकेश के दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी।
घटना के बाद परिजनों ने तुरंत ऋषिकेश को भगवानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

भगवानपुर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपी अबधेश सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है, और स्थानीय लोग शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
रिपोर्टर: विक्रमजीत