ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार पुलिस से नहीं डरते अपराधी! दारू के नशे में...

Bihar Crime News: बिहार पुलिस से नहीं डरते अपराधी! दारू के नशे में चूर युवकों ने बीच सड़क पुलिस से की हाथापाई...गंदी-गंदी गालियां दी, हथियार छीनने की भी कोशिश

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है। मोतिहारी में दारू के नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस से हाथापाई की, गंदी-गंदी गालियां भी दी साथ ही हथियार छीनने की भी कोशिश की।

17-Mar-2025 11:54 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार में इन दिनों अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है। आए दिन बदमाश पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं...हथियार भी छीन ले रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां नशे में धुत्त युवकों ने बीच सड़क पुलिसवाले से हाथापाई की है।


जानकारी के मुताबिक मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना के जितेंद्र कुमार उर्फ टिमन कुमार और भोला साहनी नाम के दो युवक नशे की हालत में पुलिस के जवानों से उलझ गए और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। मोतिहारी पुलिस और शराबियों के बीच जमकर नोक-झोंक के साथ हाथपाई की नौबत आ गई। शराबी टिमन साह ने पुलिस को बीच सड़क पर रोककर गंदी-गंदी गालियां दी। 


पुलिस होमगार्ड के जवान के मना करने और पकड़ने पर टिमन साह ने हथियार भी छिनने की नाकाम कोशिश की। रघुनाथपुर थाना के मलग बाबा चौक के पास जितेंद्र कुमार उर्फ टिमन साह और भोला साहनी नाम को दो दोस्तों ने शराब पीकर जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने जितेंद्र उर्फ टिमन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि भोला साहनी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस के साथ आए दिने हो रही इस तरह की घटनाएं कई सवाल खड़े करती है।