ब्रेकिंग न्यूज़

फार्मर रजिस्ट्री अभियान में ऐतिहासिक उपलब्धि, 50% लक्ष्य पार; दूसरी किस्त में मिलेंगे 450 करोड़ रुपये नीट छात्रा मौत मामले में CBI की एंट्री, पटना के शंभू हॉस्टल पहुंची जांच टीम Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत तीन लोगों की मौत, बेकाबू ट्रक और टोटो की हुई जोरदार टक्कर मधुबनी में ड्यूटी के दौरान डायल 112 पर तैनात होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों में मचा कोहराम BIHAR CRIME NEWS: बिहार में सड़क हादसे के बाद हिंसक झड़प, दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट; आधा दर्जन लोग घायल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल Bihar News: रेलवे जंक्शन पर लगे LED स्क्रीन से अचानक बजने लगा अश्लील गाना, देखकर हैरान रह गए यात्री; रेल प्रबंधन पर उठे सवाल 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे बिहार में शराब तस्कर, बोलेरो से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, होली में खपाने की थी तैयारी Patna Crime News: पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला, पूर्व विधायक समेत 65 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

BIHAR CRIME NEWS: आखिरी कॉल के बाद मिली लाश, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल के लोग फरार

बिहार के Supaul जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय कौशल्या देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। घटना से एक रात पहले उन्होंने मायके फोन कर जान का खतरा जताया था। मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं।

BIHAR CRIME NEWS: आखिरी कॉल के बाद मिली लाश, तीन बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, ससुराल के लोग फरार

14-Feb-2026 01:13 PM

By SANT SAROJ

BIHAR CRIME NEWS: बिहार के सुपौल जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राघोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर वार्ड संख्या 7 में 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका ने घटना से एक रात पहले अपने मायके वालों को फोन कर आशंका जताई थी—“मुझे मार देंगे…सुबह आना।” अगले ही दिन सुबह उसका शव घर के अंदर मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने से मामला और गंभीर हो गया है।


मृतका की पहचान 35 वर्षीय कौशल्या देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय नारायण मुखिया के पुत्र सुन्दर मुखिया की पत्नी थीं। लगभग दस वर्ष पूर्व उनकी शादी देवीपुर कोरियापट्टी वार्ड संख्या 5 में हुई थी। कौशल्या देवी तीन छोटे बच्चों की मां थीं—10 वर्षीय गौतम कुमार, 5 वर्षीय गौरव कुमार और 3 वर्षीय रौशन कुमार। मां की असामयिक मौत से तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।


मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब मृतका के भाई शंकर मुखिया ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था। शंकर के अनुसार, घटना से एक रात पहले कौशल्या ने फोन पर स्पष्ट रूप से अपनी जान को खतरा बताया था और सुबह घर आने को कहा था।


परिजनों का आरोप है कि सुबह करीब छह बजे सूचना मिली कि कौशल्या की मौत हो गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव घर के भीतर पड़ा था। गले पर निशान दिखाई दे रहे थे और पास में रस्सी तथा बेल्ट पड़ी थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद घर में अगरबत्ती जलाई गई थी और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए।


सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने दल-बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन से शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जो इस रहस्यमयी मौत की सच्चाई सामने ला सकती है।