ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / crime / Bihar Crime News: तीन दिन पहले अगवा हुए छात्र की हत्या से सनसनी,...

Bihar Crime News: तीन दिन पहले अगवा हुए छात्र की हत्या से सनसनी, बदमाशों ने मांगे थे 10 लाख

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में अपहरण के तीन दिन बाद छात्र इम्तियाज अली की गला रेतकर हत्या कर दी गई.

15-Apr-2025 06:50 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 दिन पहले किडनैप हुए छात्र की हत्या कर दी गई है। दरअसल, जिले के नरकटियागंज में 3 दिन पहले किडनैप हुए एक छात्र की हत्या कर दी गई है। किडनैपर ने फिरौती के तौर पर छात्र के परिवार से 10 लाख का डिमांड किया था।  परिजनों ने किडनैपिंग की खबर पुलिस को दी। पुलिस 72 घंटे से छात्र की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका पता नहीं लगा पाई। 


किडनैपर्स ने छात्र की गला रेतकर हत्या कर दिया और उसके शव को रामनगर के तौलाहा में फेंक दिया। वहीं, मंगलवार यानि आज 15 अप्रैल को छात्र इम्तियाज अली का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, इम्तियाज अली बीते 12 अप्रैल को नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलदहिया पोखरिया गांव स्थित अपने घर से टीसी लेने स्कूल जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया गया। 


बेटे के घर नही लौटने पर इम्तियाज की मां ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। वहीं, बेतिया एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने छानबीन की। पुलिस की ओर से कई जगहों पर छापेमारी की गई। एक महिला समेत इम्तियाज के कई दोस्तों से पूछताछ भी की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने सोमवार को दावा किया था कि पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं, जिससे छात्र की जल्द बरामदगी कर दी जाएगी, लेकिन मंगलवार को इम्तियाज का शव बरामद हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, छात्र की दो-तीन दिन पहले ही हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलने पर बेतिया एसपी और रामनगर की एएसपी मंगलवार को मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि फिरौती नहीं मिलने और पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से किडनैपर्स ने छात्र को मारकर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि किडनैपर्स को पकड़ने की कोशिश की जा रहीं है जिसके लिए छापेमारी भी हो रही है। हत्यारे  बच नहीं पाएंगे।