ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से नाबालिग...

Bihar Crime News: बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से नाबालिग लड़के की मौत, युवक घायल

Bihar Crime News: बिहार के जहानाबाद जिले के कोरमा गांव में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग के कारण एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र घायल हो गया.

11-May-2025 01:44 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामला में बढ़ोतरी होते जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कोरमा गांव से सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोरमा गांव में शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान गोली सीधे दो छात्रों को लग गई। घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से एक को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया।


दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है और वह पास के ही स्कूल में कक्षा 9वीं का छात्र था। वहीं दूसरा छात्र जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही घोसी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


पुलिस ने शादी समारोह में शामिल लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली किसके हथियार से चली और जिम्मेदार कौन है।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना प्रथम दृष्टया लापरवाहीपूर्ण हर्ष फायरिंग की लग रही है। कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान की गई है और उनके खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 


मृत छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस शादी की खुशियां पूरे गांव में गूंज रही थीं, वहां अब मातम और शोक का माहौल छा गया है। ग्रामीणों ने भी इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है और हर्ष फायरिंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि बिहार में हर्ष फायरिंग के कारण होने वाली मौतें कोई नई बात नहीं हैं, बावजूद इसके प्रशासन इस पर सख्ती से लगाम लगाने में अब तक असफल रहा है। यह घटना एक बार फिर प्रशासन और समाज दोनों के लिए एक चेतावनी है कि गैरकानूनी हथियारों और लापरवाह व्यवहार पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता है।